लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
समदड़ी से प्रेम सोनी की रिपोर्ट
समदड़ी । कस्बे के अलख दरबार झुपामठ से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा उद्योग मंत्री केके विशनोई के नेतृत्व में देश के वीर सैनिकों के शौर्य पराक्रम और सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई । भारतीय सेना द्वारा पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान को उनके घर में घुसकर उनके आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने को लेकर सैनिकों की हौंसला अफजाई के लिए तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री के. के विश्वनोई, विधायक हमीर सिंह भाटी, पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी
तिरंगा रैली झुपा मठ से रवाना होकर देशभक्ति के गानों और भारत माता के जयकारों के साथ मुख्य बाजार होते हुए बजरंग वाटिका का पहुंची। इस दौरान तिरंगा यात्रा में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धा सुमन भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली संपन्न हुई।
तिरंगा रैली पर जेसीबियों से बरसाए फूल
तिरंगा रैली का जगह-जगह पर ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । चौराहे पर तो चार जेसीबी लगाकर तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। तिरंगा रैली को उद्योग मंत्री के के विशनोई ने भी संबोधित किया। बिश्नोई ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भी लोगों में बड़ा ही उत्साह देखा गया और कहां की यह यात्रा सैनिकों के बलिदान और देश की एकता को समर्पित हैं । इस मौके पर विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व विधायक कान सिंह कोटडी, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत मोदी ने भी तिरंगा रैली को संबोधित किया।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी हुए तिरंगा यात्रा में शामिल
तिंरगा रैली में उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह खंगारोत, तहसीलदार शैतान सिंह भाटी,CI ओमप्रकाश विशनोई, विकास अधिकारी मांगीलाल नायाल, भाजपा मंडल महामंत्री गणपत राज मेहता, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, श्यामसुंदर दवे, भाजपा मंडल अध्यक्ष पारस प्रजापत, अशोक कुमार राजपुरोहित सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वह गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।