लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
समय पर हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक
पादूकलां | संवाददाता
कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में इस बार समय पर हुई बारिश और मिट्टी में पर्याप्त नमी के कारण चने की फसल में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खेतों में नमी बने रहने से पौधों की बढ़वार तेज हो रही है और फसल अपने परवान पर है।
किसानों का कहना है कि इस बार मौसम और नमी का संतुलन फसल के अनुकूल रहा, जिससे उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। स्थानीय किसान ने बताया कि “बारिश अच्छी हुई, मिट्टी में नमी बनी हुई है और ठंड भी शुरू हो गई है, जिससे चने की फसल उम्मीद से बेहतर है।”
वहीं दूसरी ओर, किसानों में समर्थन मूल्य खरीद प्रक्रिया में देरी को लेकर नाराजगी भी है। पंजीकरण पूरा होने के बावजूद खरीफ फसलों की तुलाई अभी तक शुरू नहीं हुई, जिसके चलते किसान अपनी फसल को खुले बाजार में औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि समर्थन मूल्य पर खरीद जल्द शुरू की जाए ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके।

















































