मकराना विधायक ज़ाकिर हुसैन ने अधिकारियों के साथ परिसीमन कि चर्चा

0
63
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नगर परिषद मकराना में परिसीमन व विकास कार्यों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

रिपोर्टर अब्दुल सलाम गैसावत

मकराना। क्षेत्र में परिसीमन से उत्पन्न हो रही समस्याओं और विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर आज नगर परिषद मकराना में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मकराना विधायक ज़ाकिर हुसैन ने अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए जनता की भावनाओं को मजबूती से रखा।

विधायक हुसैन ने कहा कि “परिसीमन की प्रक्रिया न्यायसंगत होनी चाहिए ताकि सभी वार्डों में जनसंख्या का संतुलन बना रहे और किसी क्षेत्र विशेष की अनदेखी न हो। जनता की भागीदारी और पारदर्शिता के साथ ही इस प्रक्रिया को पूरा किया जाए।”

बैठक में शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। विधायक ने कहा कि मकराना को साफ-सुथरा, सुव्यवस्थित और विकासशील शहर बनाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था सहित अन्य योजनाओं में तेजी लाई जाए।

इस मौके पर पार्षदगण, संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here