“मैं हूँ वैज्ञानिक” क्विज में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

0
46
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

पादूकलां। निकटवर्ती ग्राम कँवरियाट पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान जागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय में “मैं हूँ वैज्ञानिक” क्विज प्रतियोगिता में शहीद भगतसिंह दल और नेताजी सुभाषचन्द्र बोस दल आमने-सामने हुए। निर्णायक सुमन खंदोलिया ने बताया कि कुल 50 प्रश्नों की इस रोचक प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बाद शहीद भगतसिंह दल ने मात्र 2 अंकों से जीत हासिल की।
इसी क्रम में विद्यालय में नशा मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता व पत्र वाचन प्रतियोगिता भी कराई गई। छात्र-छात्राओं ने अपने पोस्टरों व वक्तव्यों के जरिए समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।प्रधानाचार्य जतनी चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “नशा समाज के लिए अभिशाप है। इससे दूर रहकर ही नई दिशा और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।” वहीं, अध्यापक महेन्द्र कुमार ने सभी विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान ट्वेंटी वन सेंचुरी प्रभारी संतोष बाँता ने बाल संसद का गठन करवाया। इस अवसर पर प्रकाश चंद, गजेन्द्र शर्मा, जीतेन्द्र जांगिड, जगदीश बडीयासर, निर्मला, दीपशिखा कँवर, सुनिता लटियाल, महेन्द्र कुमावत सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here