- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़ (प्रियंका माहेश्वरी)। दीपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महिला मंडल ने फाग उत्सव का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने होली पर्व से पूर्व भाग उत्सव मनाया।
इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भजन कीर्तन की धुन में नृत्य करती हुई नजर आईं। उन्होंने राधा कृष्ण, शिव पार्वती, हनुमान बालाजी और सांवरिया सेठ के भजनों पर झूमती और नाचती हुई नजर आईं।
उत्सव के दौरान महिलाओं ने रंग, गुलाल और फूलों की बारिश के साथ होली भी खेली। यह आयोजन महिलाओं के लिए एक अद्भुत अनुभव था, जिसमें उन्होंने अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवंत किया।
महिला मंडल सदस्या भगवतीदेवी लड्ढा और रितु लड्ढा बताया ने महिला मंडल का यह फाग उत्सव एक सफल आयोजन साबित हुआ, जिसमें महिलाओं ने अपनी भक्ति और उत्साह को प्रदर्शित किया।
- Advertisement -














































