माहेश्वरी सभा द्वारा प्रायोजित कबड्डी में विजेता रही टीम को किया पुरस्कृत

0
73
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भोपालगंज विजेता, सुभाष नगर उपविजेता, आरकेआरसी टीम रही तृतीय

भीलवाडा। श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव 2025 के तहत बसंत विहार गांधी नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा द्वारा प्रायोजित महेश प्रो कबड्डी प्रतियोगिता दुधिया रोशनी में महेश स्पोटस एकेडमी मे आयोजित हुए। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की सतरंगी मेले के समापन समारोह मे एसएन मोदानी, भेरुलाल विजय श्रीकांत बाल्दी, कैलाश, कमल सोनी, श्रीगोपाल राठी, विकास शारदा, पीयूष लढ़ा, राजेंद्र नवीन कोगटा, सुनील जागेटिया, प्रकाश नुवाल, केदार गगरानी, संजय जागेटिया, प्रभारी सुधीर बाहेती, महेश जाजू, परीक्षित नामधर, विनय माहेश्वरी, कुंज बिहारी चांडक के सानिध्य मे बसंत विहार गांधी नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा द्वारा प्रथम, द्वितिय तथा तृतीय स्थान पर रही भोपालगंज टीम को 21000 नगद, ट्रॉफी व मेडल, सुभाष नगर टीम 11000 नगद, ट्रॉफी व मेडल तथा आरकेआरसी टीम को 5100 नगद, ट्रॉफी व मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here