- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रिपोर्ट – तुषार पुरोहित, सिरोही।
सिरोही । सिरोही शहर के लाखेराव तालाब में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। 10 वर्षीय सुरती, पुत्री चौताराम जोगी, निवासी सिरोही, तालाब किनारे बोतल बीनते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरी और उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना अधिकारी दलपत सिंह, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, SDRF और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। लगभग 3 घंटे की खोजबीन के बाद बच्ची का शव तालाब से बाहर निकाला गया। चिकित्सकों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और प्रशासन तालाब किनारे सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है।
- Advertisement -











































