Home education माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की तीन परीक्षाओं का समय बदला

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की तीन परीक्षाओं का समय बदला

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अजमेर से नितिन

अब शाम की शिफ्ट में होंगी। बोर्ड सचिव  राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सैद्धांतिक परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षा से अधिक होने के कारण तीन विषयों की परीक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को 140 विद्यालयों तथा 24 फरवरी को 450 से अधिक विद्यालयों में क्षमता से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत पाए गए। इस स्थिति को देखते हुए समय परिवर्तन का निर्णय लिया गया।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कंप्यूटर विज्ञान (विषय कोड-03) एवं इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस (विषय कोड-04) की परीक्षा जो 17 फरवरी को प्रातः 08.30 से 11.45 बजे तक निर्धारित थी। अब उसी दिन अपराह्न 2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार चित्रकला (विषय कोड-17) की परीक्षा जो 24 फरवरी को सुबह की शिफ्ट में होनी थी। अब उसी दिन शाम 2 बजे से 5.15 बजे तक संपन्न कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि माध्यमिक परीक्षा का कार्यक्रम यथावत रहेगा। उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। बोर्ड प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यालयों, केंद्राधीक्षकों तथा विद्यार्थियों से अपील की है कि वे संशोधित समय के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर समय से उपस्थित हों तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version