Home education किलकारी पब्लिक स्कूल की ओर से डांडिया महोत्सव का आयोजन

किलकारी पब्लिक स्कूल की ओर से डांडिया महोत्सव का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

उनियारा/अलीगढ़। किलकारी पब्लिक स्कूल की ओर से अलीगढ़ कस्बे के आशीर्वाद मैरिज गार्डन में डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत समिति प्रधान फूलबाई मीणा और सरपंच सबीया बी ने दीप प्रज्वलित कर की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनका उपस्थित दर्शकों ने खूब आनंद लिया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य शीला शर्मा सहित शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।

मुख्य अतिथि फूलबाई मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका है। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर लगाने की घोषणा भी की।

अध्यक्षता कर रही सरपंच सबीया बी ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और गरबा-डांडिया की धुनों पर झूम उठीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version