लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को देवाधिदेव 1008 श्री शीतलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार काला के निर्देशन में हुआ। सुबह मंदिर परिसर में भगवान शीतलनाथ की महा शांति धारा संपन्न हुई और मोक्ष कल्याणक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। भगवान के मस्तक पर शांति धारा करने एवं निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार और रचित कुमार पाटोदी परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं पाण्डुक शिला पर शांति धारा का सौभाग्य बाबूलाल, मनीष कुमार और कमल कुमार कासलीवाल ने अर्जित किया।
सायंकाल भव्य वातावरण में 108 दीपकों से भगवान की महाआरती संपन्न की गई। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की, जिनमें राजेंद्र गोधा, अशोक सोगानी, प्रेमचंद कासलीवाल, मोहन जी बिलाला, कमल कुमार लुहाड़िया, सुगनचंद छाबड़ा, चंद्र प्रकाश पाटोदी, विमल डोसी, बाबूलाल बाकलीवाल, अभिनव छाबड़ा, मनीष लुहाड़िया, पिंटू गोधा, कैलाश लुहाड़िया, दिनेश लुहाड़िया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।
इसी प्रकार क्षेत्र के सुन्थड़ा स्थित सुखोदय तीर्थ क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने गहन भक्ति के साथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया।