Home latest बिस्किट पैकेट में मिले पाकिस्तानी झंडे और 14 अगस्त लिखे गुब्बारे

बिस्किट पैकेट में मिले पाकिस्तानी झंडे और 14 अगस्त लिखे गुब्बारे

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

गंगधार (उन्हेल नागेश्वर)। क्षेत्र में बिस्किट के पैकेट के साथ पाकिस्तानी झंडे और ‘14 अगस्त’ लिखे गुब्बारे दुकानों पर बिकते पाए गए। मामला तब सामने आया जब एक थोक व्यापारी से बिस्किट खरीदने पर यह खुलासा हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चों के हाथ में यह गुब्बारा देखकर परिजन भड़क गए। गुब्बारों पर पाकिस्तानी झंडे के साथ उर्दू में लिखा था – “है जश्ने आजादी पाकिस्तान”

मामला बढ़ता देख पुलिस ने बिस्किट को कब्जे में ले लिया और दुकानदार को थाने बुलाया। दुकानदार ने बताया कि यह बिस्किट उसने समीप के आलोट (मध्यप्रदेश) के व्यापारी से खरीदा था।

पुलिस अब आगे की जांच कर रही है और यह सुनिश्चित करने में लगी है कि बच्चों तक ऐसे सामग्री की बिक्री रोकी जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version