Home education प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में एनयूजेआई के प्रज्ञानंद चौधरी एवं प्रसन्ना मोहंती...

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में एनयूजेआई के प्रज्ञानंद चौधरी एवं प्रसन्ना मोहंती बने सदस्य

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

– प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में 13 पत्रकार-संपादकों की नियुक्ति, सरकार ने जारी की गजट अधिसूचना
– चौधरी एवं मोहंती दूसरी बार बने पीसीआई सदस्य
महासचिव राकेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष रामचंद्र कन्नोजिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने पीसीआई में प्रज्ञा नंद चौधरी, प्रसन्ना मोहंती की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए इसे एनयूजेआई यूनियन के लिए गर्व की बात बताई। साथ ही यह भी कहा कि इनकी नियुक्ति से पत्रकारों के हितों और मांगों का उचित समाधान हो सकेगा। पूर्व में भी बतौर सदस्य पत्रकारों पर हमले एवं प्रताड़ना के मामलों में प्रसंज्ञान लेकर पीड़ितों को न्याय दिलाया है। पीसीआई में संपादक श्रेणी में प्रदीप कुमार जैन छत्तीसगढ़, सैयद रजा हुसैन रिजवी उत्तरप्रदेश, अंकुर दत्ता मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश सुश्री अपर्णा शुक्ला कानपुर, राज परमानन्द सिंह दिल्ली, विनोद बाविसी कानपुर एवं पत्रकार श्रेणी में विनोद कोहली चंडीगढ़, गीतार्थ पाठक गुवाहाटी, प्रज्ञानन्द चौधरी कोलकाता, सिंधु प्रामाणिक कोलकाता, सी. के. नायक नई दिल्ली, प्रणव कुमार मोहंती भुवनेश्वर,
बिजय काबिकन्नाथम इम्फाल मणिपुर का चयन हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version