लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल): सुदिवा स्पिनर्स प्राइवेट लिमिटेड सरेरी में सुदिवा प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-5 का समापन समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित हुआ। समारोह में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण लढा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इससे अनुशासन, टीमवर्क और संघर्षशीलता जैसे गुणों का भी विकास होता है।
वरुण लढा ने सभी टीमों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है खेल भावना, परिश्रम और निरंतर आगे बढ़ने का जज़्बा। उन्होंने बताया कि अगले साल 2026 में SPL सीजन-6 नए फॉर्मेट और नए मैदान पर आयोजित किया जाएगा।
फाइनल मुकाबला:
10 दिसंबर को आयोजित फाइनल मुकाबले में सुदिवा रॉयल्स (मेंटेनेंस) और सुदिवा लायंस (SQC) के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने के बाद, सुदिवा रॉयल्स ने निर्धारित 12 ओवर में 172 रन बनाए। जवाब में सुदिवा लायंस की टीम 102 रन ही बना सकी और रॉयल्स ने यह मुकाबला 70 रनों से जीत लिया।
पुरस्कार और सम्मान:
-
विजेता टीम: सुदिवा रॉयल्स (मेंटेनेंस)
-
उपविजेता टीम: सुदिवा लायंस (SQC)
-
मैन ऑफ द मैच: राजेश माली
-
बेस्ट फील्डर: कैलाश (इंजिनियरिंग विभाग)
-
मैन ऑफ द सीरीज – बेस्ट बॉलर: मनोज पुरोहित (SQC विभाग)
-
बेस्ट बैट्समैन: नवीन प्रजापति (HR टीम)
-
मोस्ट सिक्सर: मनीष कुमार (ओपन एंड विभाग)
इस प्रतियोगिता में सुदिवा कांट्रेक्टर और सुदिवा ब्लास्टर (एडमिन) के बीच मैत्रीय मैच का भी आयोजन हुआ, जिसमें ब्लास्टर की टीम विजयी रही।
पूरा टूर्नामेंट नरेंद्र खेतवाल (लिखित स्कोरर), महावीर गुर्जर और नवीन प्रजापति (डिजिटल स्कोरर), अजय गुर्जर और सुरेश गुर्जर (अंपायर) और आशुतोष पांडेय व नीरज सुखवाल (कमेंटेटर) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।















































