लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्टर संजीव बंसल
कठूमर अलवर .कठूमर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति के एक अहम स्तंभ, पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का रविवार सुबह 3 बजे स्वर्गवास हो गया. पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सौम्य स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनता से गहरे लगाव के कारण ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ बनाई। करीब 50 वर्ष के लंबे राजनीतिक सफर में उन्होंने उतार-चढ़ाव देखे, पार्टियां बदलीं, लेकिन जनसेवा और क्षेत्र के प्रति उनका समर्पण कभी नहीं बदला। बैरवा क्षेत्र के विकास, दलित उत्थान, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के मुद्दों पर हमेशा मुखर रहे। आवाज में दम और हृदय में संवेदना के रहते कठूमर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने जो भी कार्य किए, वे लंबे समय तक याद किए जाएंगे।
पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ,उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा ,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बादल राठौर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह ग्रुप डोटासरा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सतीश पूनिया पूर्व मंत्री अशोक बैरवा कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा सहित कई नेताओं में शोक व्यक्त किया है।


















































