कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी: मंत्री जोराराम कुमावत

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


सांडेराव में कुमावत समाज की 180 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सुमेरपुर। गोडवाड़ कुमावत शिक्षा समिति, निम्बेश्वर महादेव सांडेराव द्वारा रविवार को निंबेश्वर महादेव मार्ग स्थित समाज की धर्मशाला में 26वां प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले 180 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की।

शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं पर जोर

विशिष्ट अतिथि एसडीएम कालूराम कुमावत ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए धैर्य और निरंतर अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया।

गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मेजर प्रयास मालविया, सीबीईओ जीवाराम कुमावत, डॉ. रोहित कुमावत और नवचयनित आईएएस जितेंद्र कुमावत सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इसके अलावा भामाशाह, जनप्रतिनिधि और समाज के कई पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा सभी अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here