कार्यकर्ता ने खून से लिखा पत्र, नीरज डांगी को दोबारा राज्यसभा भेजने की मांग

0
18
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सिरोही, आबूरोड। प्रदेश कांग्रेस के सदस्य और ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अमित जोशी ने सांसद नीरज डांगी को पुनः राज्यसभा भेजे जाने की मांग को लेकर अनोखा कदम उठाया है। उन्होंने अपने खून से पत्र लिखकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता राहुल गांधी से यह आग्रह किया है।

पत्र में उन्होंने लिखा कि सांसद नीरज डांगी दलित समाज के साथ-साथ सर्व समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डांगी ने अपने कार्यकाल के दौरान राज्यसभा में राजस्थान से जुड़े विकास मुद्दों और जन समस्याओं को मजबूती से उठाया है, जिससे कई योजनाओं को गति मिली और आमजन को लाभ मिला।

अमित जोशी ने पत्र में दावा किया कि नीरज डांगी को पुनः राज्यसभा भेजने से राजस्थान में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि डांगी ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को लगातार प्राथमिकता दी है।

इस अनोखे पत्र को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here