जोधपुर में नीट परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जोधपुर शहर में व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।

पुलिस आयुक्त शरद कविराज ने बताया कि नीट परीक्षा के संबंध में पुलिस मुख्यालय और सचिवालय से जारी सभी दिशा-निर्देशों की पूरी तरह पालना की जा रही है। परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेष उड़न दस्तों का गठन किया गया है तथा संवेदनशील स्थानों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्रों के सुरक्षित परिवहन और गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है, वहीं स्ट्रांग रूम में भी सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की सहायता ली गई है तथा बैंकों के समन्वय से सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था की गई है। इस बार परीक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और हर स्तर पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि जोधपुर पुलिस पूरी तैयारी के साथ नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here