लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
ने जनता को दी खुशखबरी
झोटवाड़ा । कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार और झोटवाड़ा से लोकप्रिय भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है।
झोटवाड़ा की ग्राम पंचायत बबेरवालों की ढाणी में ग्रामीण सड़कों और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ₹7.5 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना के तहत जोबनेर से मंढाभीमसिंह मार्ग को बेहतर बनाने के लिए 12.7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जो बबेरवालों की ढाणी, बंशीपुरा और अणतपुरा रोड मार्ग से होकर गुजरेगी। यह परियोजना स्थानीय नागरिकों को सुगम आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करेगी।
इसके अलावा MLA-LAD के तहत जनहितकारी कार्य भी संपन्न किए गए हैं। ग्राम पंचायत बबेरवालों की ढाणी क्षेत्र में सभागार भवन और राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बांकली कोठी में ₹10 लाख की लागत से अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण किया गया।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्र का विकास ही सशक्त भारत की नींव है। हमारी प्राथमिकता जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना और स्थानीय युवाओं के लिए अवसर सृजन करना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में जनसुविधाओं की स्थिति बेहतर होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। ऐसे विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।”
स्थानीय लोगों ने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पहल ग्रामीण विकास और रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार लाने के लिए प्रेरणादायक है।











































