- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
झालावाड़ । जिले में शीत लहर और बारिश की संभावना के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने झालावाड़ जिले के राजकीय और निजी विद्यालयों में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्रों के लिए 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा ने बताया कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है; शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ यथावत कार्यरत रहेंगे। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -













































