लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) — जीतो लेडिज़ विंग भीलवाड़ा चैप्टर ने ‘स्वयम’ जेबीएन प्रोजेक्ट के तहत ‘विविंग वंडर’ इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन किया। इसके तहत मण्डपिया चौराहा स्थित जेपीएल इंडस्ट्री का भ्रमण किया गया।
चेयरपर्सन नीता बाबेल एवं चीफ सेक्रेट्री अर्चना पाटोदी के मार्गदर्शन में हुई इस विजिट का संचालन अंकिता सेठी, नीतू चोरड़िया, प्रीति जैन और अमिता बाबेल ने किया।
जेपीएल इंडस्ट्री के डायरेक्टर साहिल बाबेल एवं प्रकाश नाहर ने सदस्यों को टेक्सटाइल उत्पादन की आधुनिक प्रक्रियाओं, मशीनरी, क्वालिटी स्टैंडर्ड्स और उद्योग में हो रहे नवाचारों की जानकारी दी।
इस औद्योगिक भ्रमण से सदस्यों को वस्त्र निर्माण प्रक्रिया, रंगाई एवं फैब्रिक फिनिशिंग तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला। यह कार्यक्रम महिलाओं में सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उद्यमिता की भावना जगाने का उत्कृष्ट माध्यम बना।
विजिट के दौरान वनिता बाबेल, रजनी सिंघवी, सुमन लोढ़ा, कविता नाहर, रीना सिसोदिया, सुनीता जामड़, रश्मि जैन, आकांक्षा सहित कई सदस्य मौजूद रहीं।















































