लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
अखिल राजस्थान जयकार समाज विकास संस्था, जिला शाखा भीलवाड़ा द्वारा रविवार को छोटी राजेंद्र मार्ग स्कूल में तृतीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाजजनों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में भाग लिया और कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
शिविर की शुरुआत पद्मश्री जानकीलाल भांड के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने से हुई। जिलाध्यक्ष लादूलाल फोगा ने बताया कि शिविर में भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के रक्तदाताओं ने भाग लिया। कुल 25 से अधिक रक्तदाताओं को स्वास्थ्य कारणों से रिजेक्ट किया गया, जिससे उन्हें निराश होना पड़ा।
रक्तदाताओं को हौसला बढ़ाने के लिए अजय पाराशर, दिलीप सोनी, प्रदेश अध्यक्ष दुर्गालाल हालीमंगा, कार्यकारी अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी, जिला मंत्री जगदीश प्रसाद डोगा, जिला कोषाध्यक्ष भैरूलाल रेवल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।
रक्त संग्रह के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय की प्रशिक्षित ब्लड बैंक टीम ने कार्यभार संभाला। शिविर के सफल आयोजन में युवाओं का सहयोग सराहनीय रहा।
इस प्रकार जयकार समाज ने मानव सेवा के क्षेत्र में एक बार फिर महत्वपूर्ण योगदान दिया और रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई।




















































