जंगल में झाड़ियों में मिला नवजात शिशु, शरीर पर जानवरों के हमले के निशान

0
39
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

 

भरतपुर: जिले के नगला झीलरा क्षेत्र के जंगल में झाड़ियों के बीच एक नवजात शिशु घायल अवस्था में मिला। शिशु के शरीर पर जानवरों के हमले के निशान बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर नवजात को तुरंत राजकीय जनाना अस्पताल भरतपुर के शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया।

मामले की जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजाराम भूतोली और अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे और बच्चे की स्थिति की जानकारी ली। शिशु की देखभाल सीनियर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सा टीम कर रही है।

डॉक्टरों के अनुसार, नवजात करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। मामला सेवर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस और बाल कल्याण विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। शिशु की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here