बैरवा समाज उत्थान समिति ने किया भव्य स्वागत
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कोटा। हिंदू समाज धार्मिक सेवा समिति, औद्योगिक क्षेत्र की ओर से 3 सितंबर 2025 को जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर हाड़ौती बैरवा समाज उत्थान समिति कोटा संभाग की ओर से विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समिति की ओर से शोभायात्रा में आए 22 अखाड़ा, 30 झांकियां, 40 विमान, तेजाजी गायन मंडली एवं भजन मंडली का पुष्प वर्षा कर, माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही सभी अखाड़ों के उस्तादों को साफा व माल्यार्पण कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रामलाल टटवाड़िया, महामंत्री धर्मराज धर्मन, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती, संरक्षक शंकरलाल वर्मा, रतनलाल वर्मा, कवि वेदवाल, संयोजक ब्रजमोहन बैरवा, लटूरलाल टटवाड़िया, रामफूल बैरवा, काशीराम बैरवा, नंदकिशोर ठेकेदार, गिरिराज ठेकेदार, जयराम ठेकेदार, उपाध्यक्ष भंवरलाल ठेकेदार, जगदीश बंसल ठेकेदार, रामलाल अध्यापक, प्रवक्ता राजेंद्र टटवाड़िया, मनोहरलाल बंसीवाल, रामचरण बैरवा, मुकेश तिलक ठेकेदार, जितेंद्र बेरवा, प्रेम शंकर गुलाटी, अशोक बेरवा, सोनू बैरवा, सियाराम बेरवा, लोकेश बैरवा, महावीर बैरवा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर स्वागत किया।
भव्य शोभायात्रा और सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा।














































