लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
ब्यावर/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैतारण में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रदेश के हर नागरिक तक सुशासन, सुविधाएं और विकास पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा शिविरों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को रजिस्ट्री, पट्टे, नामांतरण, प्रमाण पत्र, भवन स्वीकृति, टैक्स जमा, एनओसी, ट्रेड लाइसेंस जैसे कार्य उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक 4,121 ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 53 हजार नामांतरण और 54 हजार शुद्धिकरण कार्य संपन्न हुए। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वामित्व योजना और मंगला पशु बीमा योजना के तहत हजारों लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। प्रदेश के 22 जिलों में दिन के समय बिजली आपूर्ति शुरू हो चुकी है, और रामजल सेतु लिंक परियोजना तथा यमुना जल समझौते पर कार्य प्रगति पर है। जीएसटी सुधारों का लाभ भी आमजन को मिल रहा है।
उन्होंने युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक लगभग 91 हजार नियुक्तियां दी गई हैं और लगभग 1.54 लाख पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के निवेश प्रस्तावों में से 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं मार्च में शुरू की जा चुकी हैं और 4 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने के लिए तैयार हैं।
लोकार्पण और शिलान्यास
लोकार्पित कार्य:
-
10 छात्रावास: 28 करोड़
-
5 मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह
-
राजकीय देवनारायण आवासीय विद्यालय, जैतारण: 28.62 करोड़
-
16 सड़कों का लोकार्पण: 20.05 करोड़
-
71 जल संरचनाएं: 4 करोड़

शिलान्यास कार्य:
-
30 छात्रावास: 84 करोड़
-
21 सड़क निर्माण/नवीनीकरण/डामरीकरण: 117 करोड़
-
7 उप स्वास्थ्य केंद्र: 49.40 करोड़
-
33/11 केवी सब स्टेशन आनन्दपुर कालू: 1.82 करोड़

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 1,87,000 निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को 209 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधि
कारिता मंत्री अविनाश गहलोत, देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद पी.पी. चौधरी, कई विधायक और संत उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने जनता से संवाद करते हुए गरीबों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों को स्कूटी और उपकरण भी वितरित किए।













































