गुलाबी विज़नरीज़’ महिला उद्यमियों का बिज़नेस नेटवर्किंग समूह लॉन्च

0
520
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। गुलाबी नगरी दिवस का आयोजन शहर के ब्रूओलॉजी रेस्टोरेंट में हुआ, जिसमें 25 से अधिक महिला उद्यमी, जो अपने घर से ही विभिन्न प्रकार के व्यवसाय संचालित कर रही हैं, एकत्रित हुईं। यह अवसर न केवल उत्पादों के प्रदर्शन का रहा, बल्कि महिला शक्ति के सामूहिक संकल्प और आत्मविश्वास का भी सजीव प्रमाण बना।

इस आयोजन में ‘गुलाबी विज़नरीज़’ नामक महिला उद्यमियों का एक विशेष बिज़नेस नेटवर्किंग समूह लॉन्च किया गया, जिसकी स्थापना प्राची, प्रतिभा और दीपिका ने संयुक्त रूप से की।
गुलाबी विज़नरीज़ के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभा चतुर्वेदी ने बताया कि “हम घर से कार्यरत महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान कर रहे हैं, जहाँ वे अपने उत्पाद व सेवाएँ प्रदर्शित कर सकती हैं और आपसी मेलजोल व नेटवर्किंग के माध्यम से नए अवसर प्राप्त कर सकती हैं।”

समूह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएँ शामिल हैं—बेकरी संचालिका, होम फूड उद्यमी, रेज़िन आर्टिस्ट, ज्वेलरी डिज़ाइनर, प्राणिक हीलर, सिंगर, फैब्रिक और बेडशीट seller,plant creation, skincare ,candle maker,cookie maker अनेक क्रिएटिव महिलाएँ। सभी ने आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय देते हुए साझा किया कि कैसे वे गृहस्थी और व्यवसाय दोनों को संतुलित रूप से निभा रही हैं।

दीपिका सबू ने गुलाबी विज़नरीज़ की विस्तृत जानकारी दी और समूह की भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला, वहीं प्राची ने सभी महिलाओं का हार्दिक स्वागत किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा बेकरी उद्यमी मंजू सोनी द्वारा तैयार किया गया केक, जिसे प्रतिभा, प्राची और दीपिका ने संयुक्त रूप से काटते हुए गुलाबी विज़नरीज़ की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें Home Delicacies by Deepti के घर पर बने पाउडर मसाले और मिक्सचर, शिल्पा और दीपिका की आकर्षक बेडशीट्स, अर्कजा की रेज़िन आर्ट, Devik Organics के हैंडमेड स्किनकेयर प्रोडक्ट्स तथा शिवानी की हैंडपेंटेड ड्रेसेज़ विशेष रूप से सराही गईं।

पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से सराबोर था। महिलाएँ एक-दूसरे से जुड़कर न केवल व्यावसायिक दृष्टिकोण पा रही थीं बल्कि आत्मबल और प्रेरणा भी ग्रहण कर रही थीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिला उद्यमी एक नई ऊर्जा और सहयोग की भावना के साथ अत्यंत प्रसन्न नज़र आईं।
कार्यक्रम के समापन पर विशेष क्षण वह रहा जब दीप्ति सिंहवी और दीपिका गुम्बर को सर्वाधिक व्यवसाय प्रदान करने हेतु उपहार देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here