लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ यात्रा अभियान मंगलवार को उनियारा उपखंड के पलाई पंचायत में पहुंचा। यहां अभियान का पंचायत समिति स्तर पर समापन समारोह आयोजित किया गया।
पलाई पंचायत परिसर में ग्रामीणों ने रथ यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, जनहितकारी कार्यक्रमों और लाभकारी सेवाओं की जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से दी गई।
कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए कला जत्थों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। गीत, नुक्कड़ नाटक और संवाद के माध्यम से सरकारी योजनाओं का संदेश ग्रामीणों तक पहुंचाया गया, जिससे लोग सहजता से जानकारी समझ सके। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।
विकास अधिकारी पंचायत समिति उनियारा शंकरलाल ने बताया कि ग्राम रथ अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और इससे सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
इस अवसर पर तहसीलदार पूजा मीना, बीडीओ शंकरलाल मेघवाल, सहायक निदेशक दूनी प्रकाश चंद यादव, सहायक कृषि अधिकारी भंवर लाल सैनी, कृषि पर्यवेक्षक बलराम धाकड़, एलडीसी मुकेश चौधरी, पटवारी कविता धाकड़, पशु कंपाउंडर मनीष मीणा, समाजसेवी शेरसिंह सोलंकी, अमीन खां, कालूलाल धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।