Home accident खदान के गहरे पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक...

खदान के गहरे पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


नागौर / मकराना (प्रदीप कुमार डागा) मकराना थाना क्षेत्र की कुमारी रेंज में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की खदान में भरे गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अनु (11 वर्ष) पुत्र जयराम और बबलू (12 वर्ष) पुत्र भूराराम, निवासी रूपा बाबा का टिब्बा, मकराना के रूप में हुई है। दोनों बच्चे नहाने के लिए खदान में उतरे थे, इसी दौरान गहराई का अंदाजा न लगने से वे डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और बच्चों की तलाश शुरू की गई, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण प्रारंभिक प्रयास सफल नहीं हो सके।

इसके बाद मकराना के सीओ द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गई। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की ई-3 रेस्क्यू टीम अजमेर से मौके पर पहुंची। कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देश पर हैड कांस्टेबल शिवराज के नेतृत्व में तथा डिप्टी कमांडेंट उर्मिला राज के सुपरविजन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकालकर स्थानीय प्रशासन को सौंप दिए।

रेस्क्यू टीम में कांस्टेबल कैलाश कुमावत, धीरेंद्र, गोवर्धन, अजय राम, सुभाष, चोलाराम, महावीर, अशोक और चालक जयप्रकाश शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version