लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर/खाटूबड़ी (प्रदीप कुमार डागा)। नागौर जिले के खाटूबड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मूंडी में आपसी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर और कैम्पर वाहनों से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने तुलछीराम, ओमप्रकाश, जवानाराम और जगदेवाराम को गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर और दो कैम्पर गाड़ियां भी जब्त की गई हैं।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 3 मई 2026 को गांव में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने परिवादी और उसके परिवार को जान से मारने की नीयत से वाहनों से टक्कर मारकर गंभीर मारपीट की थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए खाटूबड़ी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।