Home accident घरेलू सिलेंडरों की जमकर हो रही कालाबाजारी, बड़ा हादसा कभी भी संभव

घरेलू सिलेंडरों की जमकर हो रही कालाबाजारी, बड़ा हादसा कभी भी संभव

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डीग (भरतपुर)। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए जारी इन सिलेंडरों का गाड़ी ठेला चालकों, मिष्ठान भंडार संचालकों और फुटकर दुकानदारों द्वारा बड़े पैमाने पर गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर घरेलू सिलेंडरों को गाड़ी में भरते हुए देखा गया, जबकि पूर्व में ऐसे ही मामलों में कई बड़े हादसे हो चुके हैं। नियमों को ताक पर रखकर चोरी-छिपे सिलेंडर भरने की यह प्रक्रिया कभी भी बड़ा विस्फोटक हादसा कर सकती है।

इसके बावजूद रसद विभाग के अधिकारी कुंभकरण की नींद सोए हुए नजर आ रहे हैं। विभागीय निगरानी के अभाव में यह अवैध गतिविधि लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आमजन में रोष व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए ताकि संभावित खतरे को रोका जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version