- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर | गणगौर महिला ग्रुप की ओर से आयोजित * नखराली नार* कार्यक्रम में राजस्थान की रंग-बिरंगी लोक संस्कृति साकार हो उठी। ग्रुप की फाऊंडर और डायरेक्टर सुशीला भारती ने बताया की इस कार्यक्रम में सभी महिलाऐं राजस्थानी रंग बिरंगे परिधान और ज्वैलरी में सज-धज कर आई। 
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चरी नृत्य रहा जिसमें किरण मौर्य ने पहला और इति कुमावत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि मीना श्रीवास्तव ने ट्रॉफी और पुरुस्कार देकर विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर रैंप वॉक भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप के छ: वर्ष पूरे होने पर सभी महिलाओं ने केक काटकर उत्सव मनाया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने राजस्थानी लोक गीतों पर ग्रुप डांस करके धमाल किया।
गणगौर महिला ग्रुप का उद्देश्य राजस्थान की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं की प्रतिभा को उजागर कर उन्हें मंच प्रदान करना है। ग्रुप समय-समय पर राजस्थान के तीज त्यौहारों के मौके पर कार्यक्रम आयोजित करता है।
- Advertisement -


















































