“फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” : कुंवारिया पुलिस की साइकिल रैली

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गौतम शर्मा, राजसमंद।

राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “संडे ऑन साइकिल” अभियान के तहत रविवार को कुंवारिया थाना क्षेत्र में फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। थाना अधिकारी सीआई रामचन्द्र कुमावत के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सीआई रामचन्द्र कुमावत ने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे हृदय स्वस्थ रहता है, शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन मात्र आधा घंटा साइकिल चलाकर व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकता है तथा तनावमुक्त जीवन जी सकता है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रविवार को केवल विश्राम का दिन न मानकर स्वास्थ्य के लिए समर्पित करें और नियमित व्यायाम व साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि फिटनेस केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव है।

साइकिल रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “बेहतर स्वास्थ्य, मजबूत इम्युनिटी और खुशहाल मन” का संदेश देते हुए नागरिकों को नियमित व्यायाम, योग और साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में एएसआई रामचन्द्र चौधरी, एएसआई जशवंत सिंह, एएसआई रामसिंह, सूचना अधिकारी पिंकेश कुमार मीणा, हेमन्त कुमार, गिरिराज काबरा सहित पुलिस विभाग के अनेक कार्मिक उपस्थित रहे। अभियान के प्रति लोगों में उत्साह देखा गया और कई नागरिकों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here