- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सवाई माधोपुर: एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने आज उप परियोजना निदेशक (आत्मा) अनुपम गोयल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, अनुपम गोयल ने निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने की योजना के लिए रिश्वत की मांग की थी। इस पर शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और उन्हें ट्रैप किया।
हालांकि, एएसपी ज्ञान सिंह ने अब तक यह खुलासा नहीं किया है कि गोयल ने कुल कितनी राशि की मांग की थी और कितनी रकम लेते हुए उन्हें पकड़ा गया।
सूत्रों के अनुसार, एसीबी की टीम फिलहाल पूछताछ और जांच की कार्रवाई लगातार जारी रखे हुए है। जल्द ही इस मामले से जुड़ी और जानकारियां सामने आ सकती हैं।
- Advertisement -















































