एक लाख से अधिक राशि की सामग्री सरकारी स्कूल को भेंट

0
39
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

— आईडीबीआई बैंक के सीएसआर फंड में भेंट की

नवीन कुमावत

किशनगढ़ रेनवाल। निकटवर्ती भादवा गांव के शहीद रामूलाल रेगर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आईडीबीआई बैंक वैशाली नगर जयपुर द्वारा सीएसआर सीड इन्टीएटिव के तहत कक्षा- कक्षों हेतु करीब एक लाख 15 हजार रूपए लागत की सामग्री भेंट की गई।

आईडीबीआई बैंक के सीएसआर फंड में भेंट की

प्रधानाचार्य बिहारीलाल मीणा ने बताया कि आईडीबीआई बैंक वैशाली नगर जयपुर शाखा प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक प्रदीप कुमार मीणा के सहयोग से 10 कैमरे, एक प्रिंटर, प्रधानाचार्य कक्ष हेतु एक ऑफिस टेबल, 17 कुर्सियां एवं संपूर्ण ऑफिस कार्यालय हेतु फर्श मेट आदि लगभग एक लाख 15 हजार लागत की सामग्री भेट की गई। इस दौरान उप महाप्रबंधक प्रदीप कुमार मीणा का प्रधानाचार्य बिहारी लाल मीणा, समस्त स्टाफ एवं गांव से पधारे हुए गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

य़ह  रहे  मौजूद 

इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चुन्नीलाल सौकरिया, समाजसेवी गोविंद सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामावतार शर्मा, राकेश कुमार मीणा शा. शिक्षक, भादवा निवासी आईडीबीआई बैंक उप महाप्रबंधक नाथूलाल सौकरिया एवं स्टाफ सदस्य मुकेश कुमार वर्मा, ओमप्रकाश यादव, हेम सिंह कुमावत, सुमन कुमावत, हंसराज बलाई, मुकेश कुमार शर्मा, दीपिका, कोमल यादव, कानाराम मीणा,यशवंत सिंह, संगीता पारीक, दीपक कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here