ईद व हिन्दू नव वर्ष में सौहार्द बनाए रखने को लेकर सीएलजी बैठक का हुआ आयोजन

0
236
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रिपोर्टर — विमल पारीक

कुचामनसिटी। शहर ने आने वाले त्योहारों की तैयारी तेज हो गई है। त्योहार में सौहार्द बनाए रखने और विधि-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रित रखने की पहल भी प्रशासन ने तेज कर दी है। सीएलजी की बैठक कर सौहार्द में बाधक तत्वों पर विमर्श किया गया। साथ ही असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया। शहर के पुलिस थाना परिसर में गुरुवार को हिन्दू नव वर्ष ,ईद , हनुमानजी जन्मोत्सव ,राम नवमी ,महावीर जयन्ती आदि पर्व को लेकर बैठक एडिशनल एसपी नेमीचन्द खारिया की अध्यक्षता में डीवाईएसपी अरविंद विश्नोई , थाना प्रभारी सतपाल चौधरी एवं सीएलजी सदस्यों की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में एडिशनल एसपी ने कहा कि शहर में आप लोग पूर्व से चली आ रही आपसी भाईचारे की परंपराओं का ख्याल रखते हुए त्यौहार पर्व और ईद को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी रखी जाएगी।

एडिशनल एसपी नेमीचन्द खारिया ने कहा कि पुलिस प्रशासन की हुड़दंगियों पर पैनी नजर रहेगी, हुडदंगी किसी भी जाति व धर्म के क्यों न हो बक्शे नहीं जाएंगे। इस दौरान अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरती जाएगी। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सीएलजी सदस्यों ने त्योहारों को आपसी भाईचारे से मनाने का पुलिस प्रशासन को आश्वासन दिया।
आनेवाले सभी त्योहार समाज के लिए मिसाल बने, इसके लिए समाज के सभी प्रबुद्ध लोगों को आपसी सौहार्द का परिचय देते हुए सद्भावना के साथ बगैर किसी हुड़दंग के साथ त्यौहार मनाएं जाने का प्रशासन को आश्वासन दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here