- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
धौलपुर, बाड़ी। (मुनेश धाकरे) करीब 5 महीने पहले आधी रात में अपने साथियों के साथ एक महिला के घर में जबरन घुसकर धमका कर दुष्कर्म करने के आरोप में भोलू गोस्वामी को बाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
5 महीने से था आरोपी फ़रार
बाड़ी कोतवाली थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घटनाक्रम 28 जुलाई 2025 का है। जब आरोपी भोलू अपने कुछ साथियों के साथ रात में कंचनपुर थाना इलाके में रहने वाली एक महिला के घर में जबरन प्रवेश कर गया और धमकाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस संबंध में पीड़िता ने कंचनपुर थाने में मुकदमा नंबर 244 / 25 दर्ज कराया । मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के आदेश पर अनुसंधान बाड़ी थाना अधिकारी को सोपा गया था लेकिन तब से आरोपी फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दिए विशेष निर्देश
पांच माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने विशेष निर्देश दिए और अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली आरोपी भोलू गोस्वामी को रामकुमार होटल के पास से पकड़ा गया आप बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी में बाड़ी कोतवाली थाना अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय भोलू गोस्वामी को रामकुमार होटल के पास से गिरफ्तार किया आरोपी मठ मत्सुरा थाना थाना इलाके का रहने वाला है और 5 महीने से अलग-अलग स्थान पर जाकर फरारी काट रहा था। हालांकि पुलिस ने भी इस दौरान कई संभावित स्थानों पर छापे मारे थे। उसके सभी रिश्तेदारों के यहां पर पकड़ने की कोशिश की थी लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका। मंगलवार को पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल हो सकी ।
भोलू गोस्वामी की गिरफ्तारी में इनकी भूमिका रही सराहनीय
दुष्कर्म के आरोपी भोलू गोस्वामी को गिरफ्तार करने में थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल रामधन कांस्टेबल, सुबे सिंह, वेदांत शामिल रहे।
- Advertisement -













































