लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सेमारी (सलूम्बर)।
सलूंबर जिले के ग्राम पंचायत डिंगरी में शनिवार को गौ गर्जना राष्ट्रीय यात्रा का आगमन हुआ। यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिंगरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यात्रा से जुड़े संतों ने लोगों से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, प्लास्टिक में खाद्य सामग्री डालकर कूड़े में न फेंकने और गौ हत्या बंद करने का संकल्प लेने की अपील की।
संत दयालपुरी महाराज, जो सम्पूर्ण भारत यात्रा पर हैं, राजस्थान के कई जिलों से होते हुए डिंगरी पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन और स्वागत किया।
ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पत्र के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र पशु और देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की अपील भी की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने गौ रक्षा की शपथ ली और यात्रा के उद्देश्य का समर्थन व्यक्त किया।















































