- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चंबल बजरी माफिया में हड़कंप, 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
धौलपुर | विशेष संवाददाता
धौलपुर। जिला पुलिस ने अवैध चंबल बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ अब तक का सबसे निर्णायक प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में जिला स्पेशल टीम (DST) और स्थानीय पुलिस ने एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।
खेतों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर पीछा, वाहन छोड़ भागे तस्कर
पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी कि सदर थाना इलाके के घेर, भमरोली और साहनपुर के घाटों से अवैध बजरी का बड़े पैमाने पर परिवहन किया जा रहा है। एसपी सांगवान के निर्देश पर डीएसटी और थाना सदर की संयुक्त टीमों ने रणनीतिक घेराबंदी की।
माफिया पुलिस से बचने के लिए भागते फिरे
पुलिस का भारी जाब्ता देख माफियाओं में भगदड़ मच गई। माफियाओं ने पुलिस से बचने के लिए ट्रैक्टरों को खेतों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों में दौड़ाया, लेकिन जब घेराबंदी कड़ी हुई, तो वे वाहन छोड़कर अंधेरे और जंगलों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने सभी 12 वाहनों को जप्त कर लिया है और फरार आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
आंकड़ों की जुबानी: 2025 में टूटी माफिया की कमर
धौलपुर पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में ऐतिहासिक तेजी आई है। साल 2024 की तुलना में 2025 में पुलिस ने अधिक आक्रामक रुख अपनाया है।
- Advertisement -











































