धौलपुर में रिश्तों का कत्ल, बेटे की ने मां की हत्या

0
62
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बीच सड़क पर बेटा मां को ईंट से मारता रहा लोग तमाशा देखते रहे

मुनेश धाकरे की रिपोर्ट

धौलपुर। दुनियां में मां से बड़ा किसी को नहीं माना जाता  लेकिन धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड के बसई घियाराम गांव  में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां  एक बेरहम बेटा अपनी मां को सड़क पर पटक कर तब तक ईंट से मारता रहा जब तक उसकी सांस थम नहीं गई। इंसानियत तब शर्मसार हो गई जब हत्यारा बेटा मां को मार रहा था और लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की।

मां की हत्या, हत्यारोपी बेटा फरार

पुलिस ने बताया की मृतका की पहचान 55 वर्षीय सोनदई पत्नी किशन सिहं के रुप में हुई है। आरोप है की महिला के छोटे बेटे ने घरेलु विवाद के चलते मां के सिर पर ईंट से लगातार वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ौसी बोलने को तैयार नहीं

राजाखेड़ा थाने के प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया की एक महिला की हत्या के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो आस- पडौसी हत्यारे के डर से घरों में छिप गए किसी ने भी आरोपी के खिलाफ मुंह नहीं खोला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बेटे को डिटेन कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी झगड़ालू और मानसिक बीमार

पुलिस ने बताया की आरोपी झगड़ालू प्रवृति का है और कुछ साल से मानसिक बीमारी का शिकार भी है। दो साल से मां ही उसका इलाज करा रही थी। वह मजदूरी करता था। मां का ये ही एक मात्र सहारा था जिसने अपनी मां का सहारा बनना तो दूर उसे ही दुनियां से उठा दिया।

महिला के पति और बडे़ बेटे की हो चुकी है मौत

मृतका के पति की पहले की मृत्यु हो चुकी है। बड़े बेटे की मौत हो चुकी है। एक बेटी की शादी पांच साल पहले की थी और मृतका अपने बेटे के साथ ही रहती थी जिसने मामूली सी बात पर मां की हत्या कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पुलिस अनुसंधान में जुटी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here