लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने क्षेत्रवासियों को दी विकास की सौगात
जोधपुर | रिपोर्ट – बृजकिशोर पारीक
जोधपुर | जोधपुर शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चौपासनी रोड एवं राम नगर चौराहे पर हाई मास्क लाइटों का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सूरसागर विधानसभा के विधायक देवेंद्र जोशी ने चौपासनी रोड स्थित बद्री पैलेस होटल के बाहर स्थापित 6 हाई मास्क लाइटों का विधिवत लोकार्पण किया। इसके पश्चात पीएफ ऑफिस के पास स्थित राम नगर चौराहे पर जोधपुर स्वीट होम के बाहर लगी हाई मास्क लाइट का भी उद्घाटन किया गया।
मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन हाई मास्क लाइटों के शुरू होने से क्षेत्र की रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
इस मौके पर विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार आमजन की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शहर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
भाजपा जोधपुर शहर अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि भाजपा शहर में आधारभूत सुविधाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और जनसुविधा से जुड़े कार्य लगातार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता महेंद्र मेघवाल एवं घनश्याम वैष्णव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चौपासनी मंडल अध्यक्ष हेमंत जान्यानी ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर हुक्म सिंह ईन्दा, ललित पारवानी, पदम सिंह कच्छवाह, चौपासनी मंडल महामंत्री झूमर पालीवाल, मंगलाराम मेघवाल सहित भाजपा पदाधिकारी सुमेर सिंह, कप्तान सिंह, फतहराज माकड़, राजीव बारासा, कुलदीप राव, श्रवण रांकावत, भूमि कृपलानी, गुलाब सुखवानी, जुगल सांखला, राजेंद्र शर्मा, नरपत सोनी, गजेन्द्र चौहान, राम सिंह राजपुरोहित, सुरज जागिड, राकेश भूतड़ा, प्रेरणा त्रिवेदी, पूनम डांगी, पार्षदगण, मंडल व मोर्चा पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


















































