केबल चोरी के बाद श्मशान की ट्यूबवेल बनी शोपीस 

0
11
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 दाह संस्कार के बाद नहाने को भटक रहे दागी

करीब दो माह से बंद पड़ी है ट्यूबवेल, 300 फीट केबल चोरी होने से पेयजल सुविधा ठप; ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की

राजसमंद। (गौतम शर्मा)

राजसमंद जिले के झोर गांव की श्मशान भूमि में पेयजल सुविधा के लिए लगाई गई ट्यूबवेल पिछले करीब दो माह से बंद पड़ी है। ट्यूबवेल की करीब 300 फीट केबल चोरी होने के बाद से पानी की व्यवस्था ठप है। ऐसे में दाह संस्कार के बाद स्नान करने वाले दागियों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

श्मशान भूमि में पंचायत प्रशासन की ओर से ट्यूबवेल लगाकर पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन केबल चोरी होने के बाद यह सुविधा महज शोपीस बनकर रह गई है।

दाह संस्कार के बाद नहीं मिला पानी

हाल ही में गांव के एक बुजुर्ग शिक्षक के निधन के बाद श्मशान भूमि में उनका दाह संस्कार किया गया। दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ लोग श्मशान परिसर में लगी ट्यूबवेल पर स्नान करने पहुंचे, लेकिन वहां ट्यूबवेल बंद मिली।

जानकारी करने पर पता चला कि ट्यूबवेल की केबल ही मौजूद नहीं है। इसके बाद दागियों को गांव के बाहर स्थित बावड़ी की मोटर से स्नान करने के लिए जाना पड़ा।

दो माह पहले चोरी हुई 300 फीट केबल

ट्यूबवेल की स्थिति को लेकर पंचायत कार्मिक सम्पत लाल खारोल से जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल का स्टार्टर उनके पास मौजूद है, लेकिन करीब 300 फीट केबल लगभग दो माह पहले चोरी हो गई थी। केबल नहीं होने के कारण ट्यूबवेल का संचालन नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीणों ने की जल्द केबल उपलब्ध कराने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान भूमि में ट्यूबवेल होने के बावजूद इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। दाह संस्कार के बाद स्नान करना जरूरी माना जाता है, लेकिन पानी की सुविधा बंद होने के कारण लोगों को दूर स्थित बावड़ी तक जाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नई केबल उपलब्ध करवाकर ट्यूबवेल को चालू कराया जाए, ताकि श्मशान भूमि में आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधा के लिए भटकना न पड़े।

अब देखना होगा कि करीब दो माह से बंद पड़ी इस ट्यूबवेल को पंचायत प्रशासन कब तक दुरुस्त करवाता है।

- Advertisement -
Previous articleप्राइवेट स्कूल के वाटर कूलर में आया करंट, 10 साल के देवांश की मौत
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here