भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए “परिंडे लगाओ अभियान” बना सहारा

0
20
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक

जोधपुर: मथुरादास माथुर अस्पताल में गर्मी के बीच पक्षियों के संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा चलाए जा रहे “परिंडे लगाओ अभियान” के तहत अस्पताल परिसर में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए।

संस्था की फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 500 परिंडे लगाने का लक्ष्य तय किया गया था, जिस पर लगातार कार्य जारी है। इसी क्रम में अस्पताल के मोर्चरी क्षेत्र और गैस्ट्रो बिल्डिंग के पास परिंडे लगाए गए, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी मिल सके।

इस पहल में डॉ. दीपक पुरोहित और डॉ. मयंक मूंदड़ा ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रतिदिन परिंडों में पानी भरने का संकल्प लिया। वहीं इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ की ममता यादव, अंकिता परिहार, यशोदा कड़ेला सहित अन्य सदस्यों ने भी इस अभियान में भागीदारी निभाई।

अस्पताल निरीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। नर्सिंग ऑफिसर देव दहिया ने कहा कि इस तरह के प्रयास लोगों में पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

यह अभियान न केवल पक्षियों को राहत पहुंचा रहा है, बल्कि आमजन को भी प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here