लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
नई तकनीकी के बारे में कर्मचारियों को समझाया
गौतम शर्मा
राजसमन्द । मुख्य डाकघर कांकरोली के सहायक अधीक्षक मनोज कुमार ढाका ने बुधवार को कुंवारिया उप डाकघर का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने मौके पर सभी डाकपाल को बताया कि आने वाले दिनों में नई प्रोधोगिकी के लिए तकनीकी प्रोजेक्ट का रोल आउट किया जा रहा है जिसकी तैयारियों के लिए दिशा निर्देश दिए वही कहा कि आगामी दिनों मे कुंवारिया में आधार के लिए शिविर भी लगेगा जिसमे हर उम्र के लोग अपना आधार सुधरवा सकते है जिससे आमजन को भारतीय डाक विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ मिले इस हेतु केम्प के आयोजन कर सके उस हेतु निरीक्षण किया ।
व शाखा डाकपाल को भारत सरकार द्वारा आई टी 2.0 के बारे मे शाखा डाकपाल को प्रशिक्षित किया। इस दौरान पिए सब डिवीजन रिपुदमन सिंह व पूर्व पोस्टमास्टर रमेश चंद्र पंचोली सब पोस्टमास्टर ललित सिह चौहान बनेड़िया व शाखा डाकपाल प्रेम शंकर ,राजेश नगारची,रित्विक शर्मा,राहुल आमेटा,कैलाश सिंह ,रवि,डालचंद,व ग्रामीण आदि उपस्तिथ रहे।


















































