Home crime बेटी प्रेमी के साथ फरार,बेटी से दुखी पिता ने की आत्महत्या

बेटी प्रेमी के साथ फरार,बेटी से दुखी पिता ने की आत्महत्या

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

झालावाड़ में दर्दनाक घटना: बेटी के गम में पिता ने दी जान, ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

सुनील निगम की रिपोर्ट

झालावाड़। मध्य प्रदेश के महुड़िया गांव निवासी एक पिता ने अपनी ही बेटी के गलत कदम से आहत होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

बेटी प्रेमी के साथ भागी, गम में नाराज पिता ने की आत्महत्या

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले पिता की पुत्री प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी। परिवार ने बेटी की तलाश में हरसंभव कोशिश की, लेकिन निराशा हाथ लगी। बेटी के इस कदम से दुखी पिता मानसिक रूप से टूट गए।

तलाश में आए पिता ने गंगधार में आत्महत्या

शनिवार को वे बेटी की खोज में राजस्थान के गंगधार इलाके में आए थे। इसी दौरान, तलावली रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली–मुंबई रेलमार्ग पर उन्होंने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

गंगधार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

यह घटना सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि समाज के लिए भी सवाल छोड़ गई है—
क्या प्यार के अंधे मोड़ पर लिया गया एक गलत फैसला परिवार की इज्जत और जीवन की कीमत पर सही ठहराया जा सकता है?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version