Home latest पत्रकारों से अभद्रता , दिया ज्ञापन

पत्रकारों से अभद्रता , दिया ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
जिले के मालपुरा उपखंड के डिग्गी कस्बे में कल्याण जी महाराज के मेला महोत्सव के दौरान कवरेज कर रहे मिडिया पत्रकारो के साथ अधिकारियों द्वारा अभद्रता करने व अपने आपको लोक सेवक का रोब दिखाकर पत्रकारो को डराने व धमकाने वाले सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही व राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने की मांग को लेकर उनियारा कस्बे में शुक्रवार को पत्रकार सुरक्षा परिषद वह क्षैत्रीय पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों व पत्रकारो ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखण्ड अधिकारी उनियारा कार्यालय में ज्ञापन सौप उक्त अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की ।

इस दौरान पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष मुजम्मिल सारण,वह क्षैत्रीय पत्रकार संगठन के पदाधिकारी सुरेंद्र शर्मा, लोकेश पांचाल,आनंद शर्मा, राजेश सैन,अशोक सैनी, शिवराज मीना,मदन लाल सैनी , महेंद्र सैनी,अशोक सैनी,सलीम खान आदि कई पत्रकार मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version