Home latest बैरवा समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन, जैकी टाटीवाल बने अध्यक्ष

बैरवा समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन, जैकी टाटीवाल बने अध्यक्ष

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रेनवाल/जयपुर। जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे स्थित यज्ञ स्थल बैरवा धर्मशाला में बैरवा समाज की महत्वपूर्ण आम सभा आयोजित हुई। सभा में समाज के विकास, संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों को गति aदेने के उद्देश्य से नवीन कार्यकारिणी का विस्तार एवं गठन किया गया।

बैठक में वरिष्ठ समाजबंधुओं की मौजूदगी में सर्वसम्मति से जैकी टाटीवाल को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी में विष्णु गोठवाल को महामंत्री, रामनारायण जी को कोषाध्यक्ष, गोपाल जी देवनगर लदाना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राधामोहन, नेमीचंद हरसुलिया, मोतीलाल टाटीवाल और बीड़ रामचंद्र को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं रोहित टाटीवाल एवं गोपाल गोठवाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा ताराचंद रेनवाल को संगठन मंत्री, मानप्रसाद बीड़ रामचंद्र को सह-कोषाध्यक्ष, चंदालाल पृथ्वीसिंहपुरा को प्रचार मंत्री, ताराचंद श्रीराजपुरा को सांस्कृतिक मंत्री, बुद्धिप्रकाश झाड़ला को प्रवक्ता तथा जगदीश नाथावाला को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया।

सभा में संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए 14 कार्यकारिणी सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं। सीताराम टाटीवाल (हरसुलिया), छोटूराम  सुलानिया (रेनवाल), मोगीलाल मोहब्बतपुरा, संजीव रमन (बीड़ रामचंद्रपुरा), रामू  (नारायणपुरा), धारासिंह धुंधावत (मानपुर गेट), हनुमान  (अ० सुल्यानियां), हजारी  लदाना (पूर्व सरपंच/v), प्रकाश गोदवाल (चांदावास), नरेश कुवाल नयागांव (चोदमाकलां)  रामावतार  कुण्डारा (सण्डालिया), रामरतन  (बीड़ रामचंद्रपुरा), हनुमान जी (गोपालनगर),रामलाल जी नारायणपुरा (GSS अध्यक्ष)

 

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने समाज में शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, बैरवा धर्मशाला के विकास कार्यों को गति देने तथा युवाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version