Home latest चाकसू-कोटखावदा में कांग्रेस का कब्जा, क्रॉस वोटिंग से बढ़ी हलचल

चाकसू-कोटखावदा में कांग्रेस का कब्जा, क्रॉस वोटिंग से बढ़ी हलचल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

चाकसू और कोटखावदा पंचायत समितियों में कांग्रेस का परचम, दोनों जगह प्रधान पद पर कब्जा

बहुमत के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशियों को मिले एक-एक वोट कम, क्रॉस वोटिंग ने बढ़ाई सियासी हलचल

चाकसू। पंचायत राज चुनाव 2026 के तहत शुक्रवार को चाकसू और कोटखावदा पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज कर दोनों जगह अपना परचम लहराया। चाकसू में संतोष देवी मीणा और कोटखावदा में अनोखी देवी वर्मा प्रधान निर्वाचित हुईं। हालांकि दोनों पंचायत समितियों में स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशियों को एक-एक वोट कम मिलने से राजनीतिक गलियारों में क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं गर्म हो गई हैं।

चाकसू पंचायत समिति के 17 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के 10, भाजपा के 6 तथा एक अन्य सदस्य निर्वाचित हुआ था। प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संतोष देवी मीणा को 9 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी को 8 मत प्राप्त हुए। इस तरह संतोष देवी मीणा ने महज एक मत के अंतर से जीत हासिल कर प्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमाया।

वहीं कोटखावदा पंचायत समिति की 15 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के 11 और भाजपा के 4 सदस्य थे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी अनोखी देवी वर्मा को 10 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी मीरा देवी को 5 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अनोखी देवी वर्मा ने 5 मतों से शानदार जीत दर्ज की।

बहुमत के गणित में कहां बिगड़ा खेल?

दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद प्रत्याशियों को निर्धारित संख्या से एक-एक वोट कम मिलना सियासी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है। चाकसू और कोटखावदा में सामने आए चुनावी नतीजों ने राजनीतिक समीकरणों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब राजनीतिक हलकों में क्रॉस वोटिंग और भीतरघात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version