लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कठूमर (अलवर)। (संजीव बंसल) पंचायत समिति कठूमर में प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र गुर्जर ने निर्दलीय उम्मीदवार ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश को पांच मतों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। भूपेंद्र गुर्जर को 14 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी को 9 मत प्राप्त हुए।
निर्दलीयों के दबदबे के बीच कांग्रेस ने मारी बाजी
23 सदस्यीय पंचायत समिति में कांग्रेस के 12, निर्दलीय के 10 और भाजपा का एक सदस्य निर्वाचित हुआ था। प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र गुर्जर को 14 मत मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश को 9 वोट प्राप्त हुए। इस तरह कांग्रेस ने पांच मतों के अंतर से जीत हासिल की।
कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल
भूपेंद्र गुर्जर की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव के दौरान भरतपुर सांसद संजना जाटव, पंडित सुरेश पूछरी, पीसीसी सदस्य जयप्रकाश दीक्षित और युवा नेता सोमेश्वर चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।
