लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। गंगा दशमी के पावन अवसर पर गोविंद देव मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के आशीर्वाद से आयोजित सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम कनक घाटी राधा माधव मंदिर में 20 ब्राह्मण बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक विधि-विधान एवं अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुआ । इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बागड़े ने आयोजन में शिरकत कर भगवान की पूजा अर्चना की ।
पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज, प्रवीण बड़े भैया, सुदर्शनाचार्य महाराज,पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत रामरजदास महाराज, परकोटा गणेश मंदिर के महंत अमित शर्मा, धर्म प्रचारक विजय शंकर पांडे मौजूद रहे । वेदाचार्य डॉक्टर प्रशांत शर्मा 11 पंडितों के द्वारा विधि विधान के साथ आयोजन को संपन्न करवाया।
