Home latest ग्रामीण राजस्थान के विकास को मिलेगी नई गति

ग्रामीण राजस्थान के विकास को मिलेगी नई गति

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

नाबार्ड ने आयोजित किया राज्य ग्रामीण विकास सम्मेलन

जयपुर, 27 नवंबर। ग्रामीण राजस्थान के विकास, कृषि ऋण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाबार्ड के राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से संविधान क्लब ऑफ राजस्थान, जयपुर में राज्य ग्रामीण विकास सम्मेलन 2026-27 आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जल सुरक्षा, सिंचाई, कृषि प्रसंस्करण, ग्रामीण आधारभूत ढांचे और जलवायु अनुकूलन को विकसित राजस्थान की प्राथमिकताएं बताया। उन्होंने कहा कि नाबार्ड, आरबीआई, बैंकों और सरकारी विभागों के समन्वित प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आर. रविबाबू ने बताया कि वर्ष 2027-28 के लिए राजस्थान की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता 5.76 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। सम्मेलन में कृषि, ग्रामीण अवसंरचना, जलवायु अनुकूलन, मूल्य श्रृंखला और ऋण वितरण जैसे विषयों पर चार तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक रंजीव शंकर, RITI के सीईओ सत्येन्द्र कुमार और एसएलबीसी संयोजक परिमिता मिश्रा सहित बैंकिंग, कृषि एवं ग्रामीण विकास क्षेत्र के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर नाबार्ड की पुस्तिका का विमोचन किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पैक्स, एफपीओ, ओएफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को मुख्य सचिव ने सम्मानित किया।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version