Home latest डग में कांग्रेस की रामकुंवर बाई बनीं प्रधान, भाजपा को 11 वोटों...

डग में कांग्रेस की रामकुंवर बाई बनीं प्रधान, भाजपा को 11 वोटों से हराया

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डग (झालावाड़)। झालावाड़ जिले की डग पंचायत समिति में कांग्रेस ने प्रधान पद पर कब्जा बरकरार रखा है। कांग्रेस की रामकुंवर बाई ने भाजपा की निर्मला कुंवर को 11 मतों से हराकर प्रधान पद पर जीत दर्ज की। रामकुंवर बाई को 17 वोट मिले, जबकि निर्मला कुंवर को 6 मत प्राप्त हुए।

पंचायत समिति के 23 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के 17, भाजपा के 5 और भाजपा के एक बागी प्रत्याशी ने निर्दलीय के रूप में जीत दर्ज की थी। प्रधान पद के मतदान में भाजपा के बागी निर्दलीय सदस्य ने भी भाजपा उम्मीदवार का साथ दिया, लेकिन इसके बावजूद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

दादी सास के बाद अब पौत्रवधू बनीं प्रधान

डग पंचायत समिति में इस बार एक दिलचस्प राजनीतिक इतिहास भी जुड़ गया है। पूर्व में प्रधान रह चुकी रामकुंवर बाई की दादी सास भी पंचायत समिति की प्रधान रही थीं। अब उनकी पौत्रवधू ने प्रधान पद पर जीत दर्ज कर परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है।

जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई दी। रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश चंदेलिया ने रामकुंवर बाई को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सहित दोनों दलों के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version